Kharagpur: रेलवे कॉलोनियों में वृक्षारोपण, कॉलोनियों में लगे सैकड़ों पौधे

खड़गपुर:  दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल ने स्वच्छता अभियान 2025 के तहत पर्यावरण संरक्षण और हरित पहल को बढ़ावा देने के लिए बालेश्वर, खड़गपुर और मेचेदा रेलवे कॉलोनियों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।

रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कॉलोनियों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए, जिससे न सिर्फ हरियाली बढ़ी बल्कि पर्यावरणीय संतुलन को भी मजबूती मिली।

खड़गपुर मंडल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा –“यह वृक्षारोपण कार्यक्रम स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा है। हमारा उद्देश्य रेलवे परिसरों को और अधिक पर्यावरण-अनुकूल बनाना और सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल करना है। भविष्य में भी ऐसी गतिविधियाँ जारी रहेंगी।”

स्थानीय निवासियों और कर्मचारियों ने इस पहल को सराहा और कहा कि यह भावी पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: सरायकेला में नर्सिंग इस्पात कंपनी विस्तार का विरोध, बृहद ग्रामसभा से उठा विरोध का स्वर

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में अज्ञात ट्रक की टक्कर से घायल युवक मानस पान ने बारीपदा अस्पताल में तोड़ा दम, इकलौते बेटे की मौत से वृद्ध माता-पिता हुए बेसहारा

बहरागोड़ा : धालभूमगढ़ से कंपनी का काम निपटाकर घर लौट रहे बरसोल थाना क्षेत्र के मानुषमुड़िया गांव निवासी 35 वर्षीय मानस पान की बहरागोड़ा में एक अज्ञात ट्रक की चपेट…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर को औद्योगिक नगरी से अपराध नगरी बना रही है हेमंत सरकार, पुलिस जनता की सुरक्षा नहीं बल्कि वसूली में व्यस्त है : भानु प्रताप शाही 

जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध, आम नागरिकों की सुरक्षा पमंडराते खतरे और प्रशासनिक विफलता को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time