Jharkhand: राज्यपाल के दौरे पर तैनात चौकीदार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत – मुआवजे की मांग

चांडिल:  सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एनएच-33 पर नागासेरेंग चौक के पास राज्यपाल के आगमन को लेकर तैनात चौकीदार नारायण गोराई को एक अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टाटा से रांची की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रक का अगला पहिया बीच रास्ते में निकल गया, जिससे वाहन दूसरी लेन में घुस गया और सामने से आ रहे एक ट्रेलर से टकरा गया। इस दौरान डिवाइडर पर ड्यूटी में खड़े चौकीदार नारायण गोराई को ट्रक ने सीधे टक्कर मार दी।

घटनास्थल का हाल
हादसे के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में जुट गए। सूचना मिलते ही चौंका, ईचागढ़ और तिरूलडीह थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान गौरांगकोचा निवासी नारायण गोराई के रूप में हुई है। वे चौकीदार की वर्दी में डिवाइडर पर ड्यूटी कर रहे थे। भाजपा नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य के प्रतिनिधि भूषण चंद्र मुर्मू ने कहा कि नारायण गोराई ड्यूटी के दौरान शहीद हुए हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि:
मृतक के परिजनों को समुचित मुआवजा दिया जाए।
परिवार के किसी एक आश्रित को नौकरी दी जाए।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में जल्द ही आईजी और डीआईजी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: खूंटी में नर्सिंग इस्पात की जनसुनवाई का बहिष्कार, कंपनी पर लगे गंभीर आरोप


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : गांधी जयंती के अवसर पर मानगो गांधी मैदान में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर…

Spread the love

Jamshedpur : कलश स्थापना के साथ 11 अक्टूबर से  शुरू होगा दुर्गोत्सव, पूजा को लेकर पुलिस-पूजा समितियों की बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर, 21 को विसर्जन पर बनी सहमति

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में सिटी एसपी ललित मीणा की अध्यक्षता में जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time