SCO Summit 2025: ‘ड्रैगन और हाथी का साथ ज़रूरी’ – मोदी-जिनपिंग की अहम वार्ता, विश्वास और सम्मान पर सहमति

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात रविवार को तियानजिन में हुई। यह बैठक शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट से पहले आयोजित हुई और करीब एक घंटे तक चली। दोनों नेताओं ने सीमा पर शांति, आपसी सहयोग और आर्थिक साझेदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और चीन के रिश्ते आपसी विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता पर टिके होने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों का सहयोग पूरी मानवता के लिए फायदेमंद होगा। वहीं शी जिनपिंग ने कहा कि बदलती दुनिया में भारत और चीन का साथ आना ज़रूरी है।

मोदी ने पिछली साल कज़ान में हुई मुलाकात को याद करते हुए कहा कि उस बातचीत ने रिश्तों को सकारात्मक दिशा दी। उन्होंने बताया कि सीमा पर सैनिकों की वापसी के बाद स्थिरता आई है, कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर शुरू हो गई है और भारत-चीन के बीच सीधी उड़ानें बहाल हो रही हैं।

चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और चीन के पास अपने लोगों की भलाई और विकासशील देशों की एकजुटता को आगे बढ़ाने की ऐतिहासिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा – “ड्रैगन और हाथी का साथ आना ज़रूरी है। अच्छे पड़ोसी और सहयोगी बनना दोनों देशों के लिए सही विकल्प है।”

यह बैठक ऐसे समय हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ फैसलों से दुनिया में नए गठजोड़ बन रहे हैं। इसी वजह से इस मुलाकात पर पूरी दुनिया की नज़र थी। मोदी ने कहा कि भारत तभी भरोसा करेगा जब चीन विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के सिद्धांतों का पालन करेगा।

मोदी ने SCO समिट में आमंत्रण के लिए शी जिनपिंग का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारत और चीन के सहयोग से 2.8 अरब लोगों के हित जुड़े हैं और यह पूरी मानवता के लिए महत्वपूर्ण है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Trump के Tariff को अमेरिकी अदालत ने बताया गैरकानूनी, ट्रंप बोले – टैरिफ अब भी लागू!

There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Chaibasa : सड़क दुर्घटना में नेक मददगार, राहवीर की भूमिका अहम, समय पर सहायता से बच सकती हैं कई जानें : संतोष कुमार

    चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय ) : एमडीडीटीआई में रेलकर्मियों को सड़क सुरक्षा, गोल्डन ऑवर, प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया सड़क दुर्घटना केवल एक व्यक्ति की नहीं,…

    Spread the love

    Bahragora : साइक्लोन अर्णव के प्रभाव से हुई 70 एमएम बारिश से धान की फसल पर मंडराया भारी संकट, अन्नदाता को सता रहा आर्थिक नुकसान का डर

    बहरागोड़ा : तीन राज्यों के त्रिवेणी संगम में स्थित बहरागोड़ा प्रखंड में साइक्लोन अर्णव के असर से पिछले दो दिनों के दौरान हुई मूसलाधार बेमौसम बारिश ने किसानों की नींद…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time