गुवा: गुवा में 8 सितंबर को होने वाले शहीद दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीम ने दौरा किया।
टीम ने शहीद स्मारक, एयरोड्रम, मुख्य कार्यक्रम स्थल, वीआईपी आवागमन के रास्ते, ठहरने की व्यवस्था और गाड़ियों की पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही, खाने-पीने की व्यवस्था को भी परखा गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कमियों को दूर करने और सुरक्षा चाक-चौबंद रखने के लिए जरूरी निर्देश दिए।

शहीद दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे। बड़ी हस्तियों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं में किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए तैयारी की जा रही है।
निरीक्षण के बाद उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने सेल गुवा क्लब के लाउंज में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में डीडीसी संदीप मीणा, सदर एसडीओ, महेंद्र छोटन उरांव, मनोहरपुर के एसडीओ, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी नीतीश कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : Chaibasa: किरीबुरु में महिला संकुल संगठन की वार्षिक सभा, उत्कृष्ट समूहों को मिला सम्मान
There is no ads to display, Please add some



















































