बहरागोड़ा: झारखंड के बहरागोड़ा प्लस टू उच्च विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल की है। स्कूल को राज्य के 49 उत्कृष्ट विद्यालयों की सूची में जगह मिली है और इसे स्वर्ण श्रेणी में सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि विद्यालय प्रमाणीकरण के मानकों पर खरा उतरने के बाद मिली है।
रांची के प्रोजेक्ट भवन में आयोजित विशेष समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कमलेश सीट को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर स्कूल परिवार और बहरागोड़ा क्षेत्र के लोगों में गहरी खुशी देखी गई।
यह सम्मान सिर्फ विद्यालय के लिए नहीं, बल्कि पूरे बहरागोड़ा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। लोगों का मानना है कि यह उपलब्धि साबित करती है कि मेहनत और समर्पण से ग्रामीण इलाकों के स्कूल भी राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
विद्यालय को मिली यह पहचान आने वाले समय में इसके बेहतर विकास और शिक्षा की गुणवत्ता में नए अवसर खोलेगी। स्थानीय लोगों और छात्रों में उम्मीद है कि यह सम्मान स्कूल को और ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
इसे भी पढ़ें : Bahragora: 400 किमी की पैदल यात्रा पर निकले कृष्ण भक्त, चरण पादुका संग पहुंचेगे पुरी
There is no ads to display, Please add some



















































