Jamshedpur: महिला किसानों का अध्ययन दौरा, सीखेंगी मशरूम उत्पादन से स्वरोजगार के नए तरीके

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की पहल पर गोलमुरी सदर प्रखंड के किसान उत्पादक संगठन (FPO) से जुड़ी 20 महिला प्रतिनिधि मंगलवार को खूंटी के मशरूम उत्पादन सह विपणन केंद्र के एक दिवसीय अध्ययन भ्रमण पर गईं।

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीक और विपणन की जानकारी देना है, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत किया जा सके और स्वरोजगार का एक नया विकल्प तैयार हो।

महिला प्रतिनिधियों को मशरूम केंद्र में ओएस्टर मशरूम की खेती, आधुनिक उत्पादन तकनीक, प्रसंस्करण की व्यवस्था और विपणन प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि जमशेदपुर सदर प्रखंड यदि इस मॉडल को अपनाता है तो खूंटी मशरूम केंद्र किस प्रकार तकनीकी और संस्थागत सहयोग उपलब्ध करा सकता है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: ईद-उल-मिलाद को लेकर परसुडीह थाने में शांति समिति की बैठक, 5 सितंबर को निकलेगा जुलूस

Spread the love

Related Posts

Saraikela: किराना दुकान में चोरी का राज खुला, तीन आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला:  राजनगर थाना पुलिस ने किराना दुकान में हुई चोरी का सफल खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की यह घटना सामने आने के बाद दुकान मालिक…

Spread the love

Jamshedpur: टेल्को पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 ग्राम अफीम के साथ दो युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर:  टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफिट मैदान के पास पुलिस को बड़ी सफलता मिली। टाइगर मोबाइल में तैनात जवान तबरेज़ आलम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *