Jamshedpur: जिले में अवैध खनन पर सख्ती, 4 वाहन जब्त – FIR दर्ज

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध खनन और बालू के परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर खनन टास्क फोर्स ने सोमवार को सघन छापेमारी की।

बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंगड़ीह बालूघाट और श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के कई बालूघाटों पर खनन विभाग की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान बालू का अवैध परिवहन करते हुए चार वाहन पकड़े गए।

जप्त वाहनों के खिलाफ बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिला खनन पदाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन व भंडारण पर रोकथाम के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: महिला किसानों का अध्ययन दौरा, सीखेंगी मशरूम उत्पादन से स्वरोजगार के नए तरीके

Spread the love

Related Posts

Adityapur : आदित्यपुर में अवैध संबंध को लेकर युवक पर चली थी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में युवक पर गोली चलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने…

Spread the love

Potka : मुकुंदसाईं में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में 151 कन्याएं कलश यात्रा में हुई शामिल 

पोटका : पोटका प्रखंड के मुकुंदसाईं गांव में राधा गोविंद क्लब के तत्वावधान में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को 151 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा निकाली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *