Giridih: दो लापता महिलाओं के शव जंगल से बरामद, प्रेम-प्रसंग में हत्या का सनसनीखेज खुलासा

गिरिडीह:  गिरिडीह जिले के निमाड़ीह पंचायत के चरकी गांव से चार दिन पहले लापता हुई दो महिलाओं के शव सोमवार रात गोलगो पहाड़ी जंगल के नाले से मिले। मृतकों की पहचान रिंकू देवी और सोनी देवी के रूप में हुई है।

कैसे हुआ खुलासा
दोनों महिलाएं चार दिन पहले बकरियों के लिए पत्ते लाने जंगल गई थीं लेकिन घर नहीं लौटीं। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट गांव थाना में दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने सोनी देवी के मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगाली और संदिग्ध श्रीकांत चौधरी को हिरासत में लिया। पहली बार पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया था, लेकिन दोबारा सख्ती से पूछने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया।

प्रेम-प्रसंग में हत्या
पुलिस के मुताबिक आरोपी का सोनी देवी से प्रेम संबंध था। शक है कि उसने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर दी। राज खुलने के डर से उसने रिंकू देवी की भी हत्या कर शव जंगल में फेंक दिए। आरोपी की निशानदेही पर ही दोनों शव बरामद हुए।

सोनी देवी का शव अर्धनग्न हालत में मिला, जिससे दुष्कर्म की आशंका और गहरा गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की पुष्टि और स्पष्ट होगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Bahragora: बहरागोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, पश्चिम बंगाल के युवक की मौत

Spread the love

Related Posts

Seraikela : पातकुम पुलिया के पास बोरे में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी

सरायकेला : ईचागढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब पातकुम पुलिया के पास करकड़ी नदी किनारे झाड़ियों में एक बोरे के अंदर अज्ञात युवक का…

Spread the love

Jamshedpur : सभी ज्योतिर्लिंगों के दर्शन से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट और मोक्ष की प्राप्ति होती है- सूदर्शनाचार्य महाराज

बिष्टुपुर में जालंधर वध और द्वादश ज्योतिर्लिंगों की कथा का वर्णनजमशेदपुर : शिव महापुराण में द्वादश ज्योतिर्लिंगों का वर्णन अत्यंत पावन और कल्याणकारी है, जो शिव के ज्योति स्वरूप का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time