Jamshedpur: जदयू का बयान—“सिर्फ अनुमंडल खोलने से अपराध नहीं रुकेगा, चाहिए ठोस एक्शन प्लान”

जमशेदपुर:  मानगो में पुलिस अनुमंडल केंद्र की स्थापना पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने कहा है कि केवल नई प्रशासकीय इकाई खोल देना पर्याप्त नहीं है। जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन को धरातल पर ठोस रणनीति बनानी होगी।

क्या बोले जदयू जिलाध्यक्ष
श्रीवास्तव ने कहा कि मानगो घनी आबादी वाला इलाका है, जहां अपराध रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना जरूरी है। उन्होंने प्रशासन को सुझाव दिया कि—
अपराधियों की पहचान कर विशेष अभियान चलाया जाए।
पूरे शहर में नियमित पेट्रोलिंग और नाका चेकिंग बढ़ाई जाए।
चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और खराब कैमरे दुरुस्त हों।
अवैध कारोबार, मटका-जुआ और नशाखोरी के ठिकानों पर लगातार छापेमारी हो।
संदिग्ध लोगों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई हो।

हाल की घटनाओं का जिक्र
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों शहर में आपराधिक घटनाओं की झड़ी लगी है।
चार दिन पहले व्यापारी से ₹30 लाख की डकैती हुई, जिसमें अपराधियों ने मिर्च पाउडर छिड़का।
सोनारी में वर्धमान ज्वैलर्स पर हमला कर गहनों की लूट और फायरिंग की गई।
जुलाई में एक विधायक प्रतिनिधि पर फायरिंग हुई।
लगातार चेन स्नैचिंग और लूट ने आम जनता व व्यापारियों को डरा दिया है।

जदयू नेता ने कहा कि जब जनता में चिंता और असुरक्षा का माहौल है, तब केवल अनुमंडल केंद्र बनाना पर्याप्त नहीं है। पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कड़ी और सुनियोजित कार्रवाई करनी होगी, तभी जमशेदपुर के लोग सुरक्षित महसूस करेंगे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: कांग्रेस ने DC को सौंपा मांग पत्र, नाला–पानी–हॉर्डिंग के मुद्दे उठाए

Spread the love

Related Posts

Jadugora : NIT जमशेदपुर में शोध कर जादूगोड़ा की बेटी मेघा महापात्र ने पेटेंट प्राप्त किया , जादूगोड़ा में खुशी की लहर

जादूगोड़ा : यूरेनियम नगरी जादूगोड़ा की बेटी मेघा महापात्र ने एन आई टी संस्थान जमशेदपुर में शोध कर पेटेंट प्राप्त किया है ।शोध क्षेत्र में पेटेंट को अत्यंत विरल उपलब्धि…

Spread the love

Bahragora : ओडिशा से लौटने के दौरान बहरागोड़ा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का जोरदार स्वागत

बहरागोड़ा : ओडिशा के दौरे से लौट रहे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का बहरागोड़ा के शिरिष तल चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य और गर्मजोशी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time