Jamshedpur: मानगो डिमना रोड पर चोरी की वारदातें लगातार जारी, पुलिस की निष्क्रियता से लोग नाराज़

जमशेदपुर:  मानगो डिमना मेन रोड, उलीडीह थाना से महज 800 मीटर की दूरी पर रहने वाले लोग एक महीने से लगातार चोरी की घटनाओं से परेशान हैं। इलाके की कई वारदातें सीसीटीवी में भी कैद हो चुकी हैं।

12 अगस्त को लक्ष्मी नारायण के घर में चोर घुसे लेकिन अचानक आवाज होने पर बर्तन लेकर भाग निकले। वहीं 16 अगस्त को पड़ोस की लक्ष्मी देवी के घर से चोर सिलेंडर चुरा ले गए। शिकायत के बावजूद पुलिस न तो मौके पर पहुंची और न ही कोई कार्रवाई हुई।

सोमवार रात नेशनल इलेक्ट्रॉनिक के बगल में रहने वाले पप्पू गौतम के घर चोर चारदीवारी फांदकर घुसे। उन्होंने गेट का ताला तोड़ा और औजार से खिड़की तोड़ने की कोशिश की। आवाज सुनकर पप्पू की नींद खुल गई।
जब उन्होंने खिड़की से झांका तो चोरों ने बाहर से बटन चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और गालियां दीं। पप्पू ने फोन मिलाने की कोशिश की तो चोर बुरा अंजाम कहकर फरार हो गए। जाते-जाते वे आंगन में लगा पानी का मोटर भी ले गए।

अपराध पर काबू क्यों नहीं?

घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि मानगो पूरा डेली लॉटरी और ब्राउन शुगर का हब बन चुका है। उनका कहना है कि किसी भी चौक-चौराहे पर खुलेआम लॉटरी और नशे का कारोबार चल रहा है।

विकास सिंह ने सवाल उठाया कि बिना थानेदार और पुलिस की जानकारी के यह कारोबार संभव ही नहीं है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में अवैध कारोबार और वसूली दुगनी हो गई है और इसमें बड़े सफेदपोश लोगों की संलिप्तता भी हो सकती है। उन्होंने मांग की कि इस पर तुरंत रोक लगाई जाए।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बर्मामाइंस बस्तियों में जल्द मिलेगी पेयजल राहत, शुरू हुआ सर्वे

Spread the love

Related Posts

Bahrahora : स्वर्ण रेखा नदी में मिला बम सफलतापूर्वक निष्क्रिय, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा नागुड़साई स्थित स्वर्ण रेखा नदी से बरामद जीवित बम को मंगलवार को सेना की बम निरोधक टीम (Bomb Squad) द्वारा…

Spread the love

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time