Tata Motors लीव बैंक कमेटी की बैठक में 1100 छुट्टियां स्वीकृत

जमशेदपुर:  टाटा मोटर्स लीव बैंक कमेटी की बैठक बुधवार को चेयरमैन जे. दास के कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक अपराह्न 3 से 4 बजे तक चली। इसमें सचिव वर्सिल सहाय और यूनियन प्रतिनिधि एच. एस. सैनी, बी. के. शर्मा और प्रकाश विश्वकर्मा मौजूद रहे।

बैठक में कुल 27 आवेदन आए। इनमें से सात में तकनीकी खामियां पाई गईं, जबकि 20 आवेदनों को मंजूरी दी गई। इन 20 आवेदनों के आधार पर लगभग 1100 छुट्टियां बांटी गईं।
योजना के तहत अधिकतम 90 दिन की छुट्टी देने का प्रावधान है। इस बार सात कर्मचारियों को पूरे 90-90 दिन की छुट्टियां स्वीकृत की गईं। लीव बैंक का मकसद बीमार कर्मचारियों को राहत देना है ताकि वे इलाज और आराम के लिए समय निकाल सकें।

इस योजना में कर्मचारियों को मिलने वाली छुट्टियों का 50% पूरी तरह माफ कर दिया जाता है। बाकी 50% छुट्टी कर्मियों को सेवा में लौटने के बाद तीन वर्षों में वापस लीव बैंक में जमा करनी होती है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मानगो डिमना रोड पर चोरी की वारदातें लगातार जारी, पुलिस की निष्क्रियता से लोग नाराज़

Spread the love

Related Posts

JAC RESULT : अजित क्लासेस बालीगुमा में जैक बोर्ड 12वीं के छात्रों का रिजल्ट शतप्रतिशत

जमशेदपुर : जैक बोर्ड 12वीं का वाणिज्य, विज्ञान और कला का परिणाम जारी हुआ , जिसमें वानिज्य मे 93% और विज्ञान मैं 82% और कला में 96% छात्र – छात्राएं…

Spread the love

Jamshedpur : देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार के विरुद्ध डीसी ऑफिस पर झामुमो का धरना प्रदर्शन 7 को ।

जमशेदपुर :  झामुमो केन्द्रीय समिति, राँची के निर्देशानुसार झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, पूर्वी सिंहभूम की ओर से 7 मई गुरुवार को समय 11:00 बजे से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time