Jharkhand में 2003 की मतदाता सूची अब ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध

रांची:  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) कार्यालय, झारखंड ने 2003 में हुए विशेष पुनरीक्षण के बाद तैयार मतदाता सूची को दोबारा सार्वजनिक कर दिया है। मतदाता इस सूची को सीईओ झारखंड की वेबसाइट https://ceojh.jharkhand.gov.in/mrollpdf1/aceng.aspx
पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

राज्यभर में 18 सितंबर से यह सूची प्रिंट कॉपी के रूप में भी उपलब्ध होगी। इच्छुक लोग इसे अपने बूथ स्तर अधिकारी (BLO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) और निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) के कार्यालय में जाकर देख सकते हैं।

वे मतदाता जो रोजगार या अन्य कारणों से झारखंड से बाहर रहते हैं और वहां की मतदाता सूची में शामिल हो चुके हैं, वे अपने राज्य के सीईओ कार्यालय की वेबसाइट पर जाकर नाम जांच सकते हैं।

भारत निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि उसका लक्ष्य है – “कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।”

 

 

इसे भी पढ़ें :

Spread the love

Related Posts

Muri लोदमु आम बगान में पांच दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ

मुरी : मुरी के लोदमु आम बगान में पांच दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। झारखंड-बंगाल के भजन मंडली राधा कृष्ण मंदिर की परिक्रमा करते हुए ढोल…

Spread the love

Muri : 55 लाख की लागत से हाकेदाग में बनेगा स्वास्थ्य उप केन्द्र, विधायक ने किया शिलान्यास

मुरी : सिल्ली प्रखण्ड अन्तर्गत हाकेदाग पंचायत में स्वास्थ्य उप केंद्र निर्माण का शिलान्यास किया गया। विधायक की उपस्थिति में बुजुर्ग महिला पंचु देवी ने शिलापट्ट का अनावरण किया। स्वास्थ्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time