Jadugora: सुंदरनगर में अंधेरे से परेशान लोग, कांग्रेस नेता नारायण महाली ने उठाई आवाज

जादूगोड़ा:  सुंदरनगर थाना क्षेत्र के नीलडूंगरी चौक पर लगा हाई मास्क लाइट वर्षों से खराब पड़ा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे में दुर्घटनाओं और आपराधिक घटनाओं की आशंका को देखते हुए कांग्रेस नेता नारायण महाली ने क्षेत्र के विधायक और सांसद से तत्काल पहल करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर आंदोलन करेगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के समय यहां सब्जी और ठेलों का बाजार लगता है, लेकिन लाइट खराब होने के कारण खरीदारों को सामान खरीदने में काफी दिक्कत होती है। ग्रामीण बृहस्पति कर्मकार ने बताया कि महीनों से लाइट खराब होने से महिलाएं, विद्यार्थी और राहगीर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

सुंदरनगर मंडल कांग्रेस के महामंत्री नारायण महाली ने कहा कि कई बार संबंधित विभाग और पदाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन ही विकल्प होगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Spread the love

Related Posts

Potka : प्रोजेक्ट गर्ल्स प्लस टू हाई स्कूल का 100% रिजल्ट, स्वीटी मंडल बनी टॉपर

पोटका : प्रोजेक्ट गर्ल्स प्लस टू हाई स्कूल ने इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय की कुल 57 छात्राओं ने परीक्षा…

Spread the love

Gua : गुवा सेल में आयरन ओर अनियमितता के मामले की पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

गुवा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने गुवा सेल खदान क्षेत्र के जीरो प्वाइंट का दौरा कर आयरन ओर की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयरन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time