Saraikela: जिले में शुरू हुई 24×7 निःशुल्क C-Section सुविधा, अब हर माँ को मिलेगी सुरक्षित प्रसव की गारंटी

सरायकेला:  सरायकेला-खरसावां जिले में गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित प्रसव की नई व्यवस्था लागू की गई है। अब जिले की हर महिला को 24×7 निःशुल्क C-Section (सिजेरियन डिलीवरी) की सुविधा मिलेगी।

सदर अस्पताल और सभी अनुमंडलीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में अब चौबीसों घंटे विशेषज्ञ डॉक्टर और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी उपलब्ध रहेंगे। यह पूरी तरह सरकारी योजना है और मरीज को इसके लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा।

प्रशासन ने बताया कि हर गर्भवती महिला को गर्भावस्था के दौरान चारों चरणों में ANC जांच कराना अनिवार्य है। इससे किसी भी जटिलता का समय पर पता लगाया जा सकेगा। महिलाएं अपनी सहिया, ANM और नजदीकी PHC, HWC या CHC से लगातार संपर्क बनाए रखें।

उपायुक्त ने कहा कि माँ और शिशु की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों से अपील की कि वे इस सुविधा का लाभ समय पर उठाएँ और किसी भी समस्या में तुरंत नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Spread the love

Related Posts

Gua : सेल प्रबंधन ने रेलवे साइडिंग में नया घर आवंटित किया,  बिजली कनेक्शन से पल्ला झाड़ा,  अंधेरे में रहने को मजबूर हैं विस्थापित परिवार

गुवा : गुवा बाजार स्थित डिपासाईं बस्ती से विस्थापित किए गए कुछ परिवारों को गुवा सेल प्रबंधन द्वारा नुईया गांव स्थित रेलवे साइडिंग के समीप नए घर आवंटित किए गए…

Spread the love

Gua : किरीबुरू ओड़िया स्कूल की स्वर्ण जयंती 25–26 अप्रैल को, देश-विदेश से जुटेंगे छात्र

गुवा : किरीबुरू हिलटॉप स्थित ओड़िया स्कूल अपनी स्वर्ण जयंती 25 और 26 अप्रैल को उत्साहपूर्वक मनाने जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time