Bahragora: सबुआ हांसदा शहादत दिवस – चंपई सोरेन और सांसद महतो ने दी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा:  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने बुधवार को बहरागोड़ा के नयाग्राम और केरुकोचा में शहीद सबुआ हांसदा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेताओं ने एनएच-18 के किनारे स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही।

 

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आगमन पर भाजपा नेता सौमित्र ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नयाग्राम चौक से हांसदा के पैतृक आवास और फिर केरुकोचा चौक तक विशाल बाइक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

चंपई सोरेन ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सबुआ हांसदा जल, जंगल और जमीन की रक्षा करते हुए शहीद हुए। वे प्रकृति के सच्चे संरक्षक थे और उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा है। उन्होंने लोगों से उनके दिखाए रास्ते पर चलने की अपील की।

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि सबुआ हांसदा का बलिदान हमें प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उनका त्याग हमें जल, जंगल और जमीन के महत्व को याद दिलाता रहेगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *