Jamshedpur : 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों का मेधा सम्मान समारोह, उपायुक्त ने किया सम्मानित

जमशेदपुर : जिला समाहरणालय सभागार में शनिवार को मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में 10वीं एवं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 छात्र-छात्राओं को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सम्मानित किया। समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं को लैपटॉप, मोबाइल फोन और चेक प्रदान किए गए। गौरतलब है कि बोर्ड परीक्षा के जिला स्तरीय सेकेंड और थर्ड रैंक प्राप्त करने वाले छात्रों को यह सम्मान मिला, जबकि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया गया था।

इसे भी पढ़ें : RTI दिवस पर जमशेदपुर में होगा राष्ट्रीय सेमिनार, कई राज्यों से आएंगे कार्यकर्ता

सेकेंड और थर्ड रैंक धारकों को मिला प्रोत्साहन

कार्यक्रम में कक्षा 10 और 12 के सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के सेकेंड और थर्ड रैंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। सेकेंड रैंक धारकों को 2 लाख रुपये का चेक जबकि थर्ड रैंक धारकों को 1 लाख रुपये का चेक दिया गया। सम्मानित छात्रों में कक्षा 10 की इनिका कर (डीएवी पब्लिक स्कूल), मिनाक्षी कुमारी झा (संत जोसेफ कॉन्वेंट, मुसाबनी), वंश जवनपुरिया (डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल) शामिल रहे। वहीं कक्षा 12 साइंस से देवाश्रित साहू, वेदांत सारस्वत और निकुंज अग्रवाल, कॉमर्स से हर्षित केडिया, मृदुल अग्रवाल और के. एस. शिवानी तथा आर्ट्स से हरनूर संधू सम्मानित हुए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: डिमना नाले पर अतिक्रमण और अधूरे पुल निर्माण से ग्रामीण परेशान, ठोस कार्रवाई की मांग

उपायुक्त ने छात्रों को दी सफलता का मंत्र

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि सफलता मेहनत, अनुशासन और सतत प्रयास से ही प्राप्त होती है। उन्होंने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उपायुक्त ने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों के माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा उनके परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने शिक्षा के वास्तविक उद्देश्य पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा केवल अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य अच्छे इंसान बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा करना है। उपायुक्त ने छात्रों से आग्रह किया कि वे भविष्य में राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

jamshedpur : क्रिकेट में भगत सिंह तो कबड्डी में नेताजी सदन बना विजेता

पोटका : तारा पब्लिक स्कूल, हाता में शनिवार को अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन…

Spread the love

Gua : डीएवी गुवा के रोहित गागराई ने राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक, प्रतियोगिता में देश के 20 राज्यों के डीएवी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

गुवा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, गुवा के कक्षा दसवीं ‘बी’ के छात्र रोहित गागराई ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time