Potka : विधायक संजीव सरदार ने किया नि:शुल्क कोचिंग सह लाइब्रेरी का उद्घाटन

  • ग्रामीण बच्चों को मिलेगा शिक्षा का नया अवसर, विधायक देंगे हर माह ₹10,000 सहयोग
  • शिक्षा के माध्यम से ग्रामीण बच्चों को मिलेगा उज्जवल भविष्य

पोटका : विधायक संजीव सरदार ने रविवार को कोवाली थाना क्षेत्र के जानमडीह पंचायत अंतर्गत सांस्कृतिक भवन में जायरा उंबुल नि:शुल्क कोचिंग सह पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुखिया कालिपदो सरदार, पंचायत समिति सदस्य रघुनाथ सरदार, ग्राम प्रधान बुगनु सरदार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पहल के तहत गांव के स्नातक पास युवा कक्षा एक से ग्यारहवीं तक के बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाएँगे। वहीं, शिक्षित बेरोजगार युवा प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी भी इसी केंद्र पर करेंगे। विधायक संजीव सरदार ने इस प्रयास को सराहनीय बताते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह चरित्र निर्माण, आलोचनात्मक सोच और समाज में सकारात्मक योगदान का आधार है।

इसे भी पढ़ें : Novamundi : गांवगुटू में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 55 ग्रामीण लाभान्वित

ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के नए आयाम जोड़ने की पहल

विधायक ने घोषणा की कि लाइब्रेरी और कोचिंग के संचालन के लिए वे हर माह अपनी सैलरी से ₹10,000 रुपये सहयोग देंगे। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि यहाँ बेंच-डेस्क और कंप्यूटर की व्यवस्था कराकर बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास बच्चों और युवाओं के लिए एक नई दिशा साबित होगा। कार्यक्रम में दिनेश चंद्र सरदार, मधु सरदार, बिहारी लाल सरदार, मंगला सरदार, जीतेन सरदार, मनोरंजन सरदार, कमल सरदार, सबिलाल सरदार, राजेन सरदार, राजू सरदार, बिजन सरदार समेत कई गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज में कैरियर वेदा द्वारा करियर मार्गदर्शन सत्र, छात्रों को टेक्नोलॉजी कोर्सेज की मिली जानकारी

प्लेसमेंट सेल की पहल पर पोटका में आयोजित हुआ करियर ओरिएंटेशन कार्यक्रम पोटका : पोटका स्थित रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में प्लेसमेंट सेल की ओर से “कैरियर वेदा संस्था” के…

Spread the love

Silli : स्कूल में घुसा लकड़बग्घा छात्रों में दहशत,गांव में मची अफरा तफरी

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत पतराहातू स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अचानक एक लकड़बग्घा स्कूल परिसर में घुस आया। स्कूल खुलते ही जैसे ही…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *