Chaibasa: गुवा सेल खदान में बड़ा हादसा, कन्वेयर बेल्ट में फंसा कर्मी

गुवा:  सोमवार सुबह गुवा सेल खदान में एक बड़ा हादसा हो गया। खदान में कार्यरत ठेका कर्मी अरुण पूर्ति कन्वेयर बेल्ट की सफाई के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8 बजे अरुण पूर्ति कन्वेयर बेल्ट की सफाई कर रहा था। अचानक उसका बायां हाथ बेल्ट में फंस गया। मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों ने तुरंत मशीन को रोका और उसे बाहर निकाला।

घटना के बाद अरुण को गुवा सेल अस्पताल पहुँचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए राउरकेला अस्पताल रेफर कर दिया। इस हादसे के बाद खदान क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल है। कर्मियों ने कहा कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने से इस तरह की घटनाएं बार-बार होती रहती हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: टैंकर की चपेट में आई स्कूटी सवार युवती, इलाज के दौरान मौत – TMH पर लगा यह आरोप

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time