Jamshedpur: 24 सितंबर को जमशेदपुर पहुंचेगी शहीदी जागृति यात्रा, सिख संगत से भव्य स्वागत की अपील

जमशेदपुर:  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने शहर की सिख संगत से 24 सितंबर को आने वाली श्री गुरु तेग बहादुर शहीदी जागृति यात्रा का भव्य स्वागत करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि स्वागत दोपहर दो बजे स्टेशन चौक पर होगा।

कुलबिंदर सिंह ने कहा कि यह मौका गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की राजनीति से परे, सच्चे सिख स्वरूप को दिखाने का है। उनके अनुसार, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के दर्शन और आशीर्वाद का यह दुर्लभ अवसर है।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा की राजनीति में जो आज ‘मसंद’ के रूप में काम कर रहा है, उसका अहंकार उसी तरह टूटेगा जैसे औरंगजेब का साम्राज्य बिखर गया था। उन्होंने जोड़ा कि सिख इतिहास में कई मसंद आए और गए, लेकिन उनका नाम आज नकारात्मक उदाहरण के रूप में लिया जाता है।

17 सितंबर को गुरु गोबिंद सिंह जी की जन्मस्थली पटना साहिब से यह शहीदी नगर कीर्तन शुरू हुआ है। यह यात्रा श्री गुरु तेग बहादुर जी और उनके तीन शिष्यों – भाई सती दास, भाई मती दास और भाई दयाला जी की शहादत को समर्पित है। यात्रा भारत के कई राज्यों से होती हुई तख्त श्री केशगढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब में संपन्न होगी। जमशेदपुर में यह यात्रा 24, 25 और 26 सितंबर को रहेगी, इसके बाद रांची के लिए रवाना होगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: छगनलाल दयाल जी ज्वेलर्स के पास महिला से लूट, युवक फरार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जय मां दक्षिणेश्वरी काली के जयघोष के साथ इस्ट प्लांट बस्ती में अमावस्या पूजा सपंन्न

जमशेदपुर : श्री श्री दक्षिणेश्वरी सार्वजनिक काली मंदिर इस्ट प्लांट बस्ती में बैशाख माह अमावस्या के अवसर पर गुरुवार को विशेष पूजा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मां…

Spread the love

Gua :  सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डीएवी चिड़िया के बच्चों का उम्दा प्रदर्शन, इशान शाह 92.4% प्रथम,आस्था परमार, 87.6% द्वितीय एवं अभिज्ञान प्रकाश 87.4% ने पाया तृतीय स्थान

गुवा : सारंडा वन क्षेत्र स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया के बच्चों ने केद्रीय माध्यमिक कक्षा दशम सीबीएसई संचालित बोर्ड परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन कर फिर से इस बार जिले में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time