Chaibasa: गुवा का ऐतिहासिक फुटबॉल मैदान बदहाल, खेल प्रेमियों में आक्रोश

गुवा:  गुवा सेल का ऐतिहासिक फुटबॉल मैदान, जहां 8 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यक्रम हुआ था, अब उपेक्षा का शिकार हो गया है। टेंट और मंच निर्माण के लिए मैदान में जगह-जगह गड्ढे खोदे गए और बालू-गिट्टी बिछाई गई थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद उसकी सफाई या मरम्मत की कोई पहल नहीं हुई।

 

बोकना गांव मुंडा विक्रम चाँपिया ने कहा कि शहीद जनसभा स्थल और फुटबॉल मैदान की वर्तमान हालत बेहद खराब है। यह मैदान गुवा की खेल संस्कृति की पहचान है, जहां रोजाना सैकड़ों युवा फुटबॉल और क्रिकेट की प्रैक्टिस करते हैं। मगर अब मैदान गंदगी और गड्ढों से भर गया है। स्थानीय खेल प्रेमी और युवा नाराज़ हैं। उनका कहना है कि जिला प्रशासन सेल गुवा प्रबंधन को निर्देश दे ताकि मैदान की जल्द मरम्मत हो सके।

मुंडा विक्रम चाँपिया ने साफ कहा कि खेल मैदान से खिलवाड़ किसी भी हालत में स्वीकार नहीं होगा। वर्तमान हालात से खेल प्रेमियों और युवाओं में निराशा और आक्रोश दोनों देखा जा रहा है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: गुवा में दुकानदार साइबर ठगी का शिकार, लिंक खोले बिना ही उड़ गए पैसे

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो में समर कैंप में कानूनी जानकारियों से अवगत हुए प्रतिभागी, गीता थिएटर के कलाकारों ने बाल विवाह पर प्रस्तूत किया नुक्कड़ नाटक

जमशेदपुर : वन प्रमंडल जमशेदपुर, गीता थिएटर एवं व्यक्तित्व विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समर कैंप में शुक्रवार को कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में…

Spread the love

Jadugora : भूमिज भाषा को डिजिटल प्लेटफार्म पर पहचान दिलाने वाले अनिल सिंह मुण्डा का निधन, जादूगोड़ा-पोटका क्षेत्र में शोक की लहर

भूमिज समाज के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश सरदार ने दी श्रद्धांजलि, कहा समाज के लिए अपूरणीय क्षति जादूगोड़ा : भूमिज भाषा को डिजिटल प्लेटफार्म में पहचान दिलाने वाले अनिल सिंह मुण्डा(…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time