Jamshedpur: बागबेड़ा में विश्वकर्मा पूजा पर हादसा, गैराज में लगी भीषण आग

जमशेदपुर:  बागबेड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार को विश्वकर्मा पूजा के दौरान एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान में अचानक आग लग गई। हादसे में गैराज संचालक संतोष कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार संतोष कुमार पूजा के दौरान अपने गैराज में दीपक जला रहे थे। इसी दौरान लौ से आग भड़क गई और पूरे गैराज में फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लाखों का नुकसान हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन घंटे भर तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। इससे लोगों में गहरी नाराजगी देखी गई। लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि “पिज्ज़ा 10 मिनट में मिल जाता है, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी घंटे बाद भी नहीं पहुंचती।”

आग पर काबू पाने में देर से कार्रवाई होने के कारण गैराज में भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: वर्धमान ज्वेलर्स मे हुई हथियारबंद लूट का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में पहुंचा नदी का पानी, मानगो के निचले इलाके का विधायक सरयू राय ने किया दौरा

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक हो गई है। स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार, प्रदेश संगठन मंत्री बने राजेश पसारी

जमशेदपुर : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर चांडिल निवासी राजेश पसारी को झारखंड प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन का प्रदेश संगठन मंत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time