Chandil: चांडिल में सड़क हादसा – स्कूटी सवार की मौत, दो घायल

चांडिल:  सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। कंदरबेरा चौक के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में आदित्यपुर निवासी विशाल सिंह (43) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक विशाल सिंह अपने साथी पवन और सुमन के साथ स्कूटी से मंजीत होटल भोजन करने जा रहा था। जैसे ही वे दोबो रोड के पास पहुंचे, अचानक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी पवन चला रहा था।

हादसे में घायल पवन और सुमन को स्थानीय लोगों की मदद से एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। फिलहाल अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। मृतक विशाल सिंह के परिवार में 10 साल का एक बच्चा भी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: बागबेड़ा में विश्वकर्मा पूजा पर हादसा, गैराज में लगी भीषण आग


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोनारी बिन्दल मॉल फायरिंग के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, एनकाउंटर में शूटर मोहन यादव और अजीत मंडल घायल, MGMCH में चल रहा इलाज 

जमशेदपुर :  सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव रोड स्थित बिंदल मॉल के उडुपी रेस्फाटोरेंट में फायरिंग के दो आरोपियों के साथ स्थित बुधवार की तड़के पुलिस की मुठभेड़ हो…

Spread the love

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर अपर नगर आयुक्त पर किया सीधा हमला, नगर निगम कार्यालय के बगल में कचरा गिराने की दी चेतावनी 

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर अपर नगर आयुक्त पर सीधा हमला बोला है। मुर्दा मैदान और वसुंधरा एस्टेट…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time