- स्थानीय लोगों संग जवानों ने किया सड़क किनारे कचरे का सफाया
- ग्रामीणों ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
- ग्रामीणों ने की पहल की प्रशंसा, बढ़ा स्वच्छता का उत्साह
जादूगोड़ा : भारत सरकार के निर्देश पर “स्वच्छता ही सेवा है 2025” अभियान के तहत बुधवार को सीआरपीएफ जवानों ने राखा कॉपर अटल चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान की अगुवाई पुलिस उप महानिरीक्षक रमेश कुमार ने की। अभियान के दौरान जवानों ने सड़क किनारे फैले कूड़े-कचरे को साफ किया और लोगों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई में स्कूटी सवार दो लोगों पर हमला, एक गंभीर घायल
जवानों ने दिया स्वच्छता का संदेश, स्थानीय लोग हुए प्रेरित
सीआरपीएफ कैंप से लगभग 50 जवान इस अभियान में शामिल हुए और चौक के आसपास फैले कचरे को पूरी तरह साफ किया। जवानों के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस पहल में भाग लिया और सहयोग किया। इस सामूहिक प्रयास की लोगों ने जमकर सराहना की और इसे क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरक कदम बताया।
There is no ads to display, Please add some



















































