22 दिन बाद फिर शुरू हुई माता वैष्णो देवी यात्रा, कटरा में उमड़े श्रद्धालु

कटरा:  खराब मौसम और लगातार बारिश की वजह से 22 दिन तक ठप रही माता वैष्णो देवी यात्रा आखिरकार गुरुवार से फिर बहाल हो गई। इसके साथ ही यात्रियों के लिए पंजीकरण और हेली सेवा की टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।

बुधवार को फिर से रुकी थी यात्रा
बुधवार सुबह यात्रा को बहाल किया गया था, लेकिन शाम को अचानक मौसम बिगड़ने और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए इसे दोबारा रोकना पड़ा। गुरुवार सुबह मौसम साफ होने पर यात्रा फिर शुरू की गई और अभी यह सुचारू रूप से जारी है।

श्रद्धालुओं में उत्साह
श्राइन बोर्ड के मुताबिक हेली सेवा का लाभ उठाने के इच्छुक यात्री ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। यात्रा शुरू होने के बाद से ही कटरा स्थित आधार शिविर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों ने राहत और खुशी जाहिर की है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

USA का बड़ा फैसला – चाबहार पोर्ट पर छूट खत्म, भारत की योजनाओं पर पड़ेगा असर?

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : मानसिक तनाव प्रबंधन संस्थानों के अभाव में शहर में हो रही आपराधिक घटनाएं : सौरभ विष्णु 

    जमशेदपुर : शहर में लगातार सामने आ रही पारिवारिक हिंसा और हत्या की घटनाओं के बीच सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ विष्णु ने शहर में मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन केंद्र स्थापित…

    Spread the love

    Potka : आपदा पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर मुखिया ने उपायुक्त को सौपा मांग पत्र

    पोटका : हल्दीपोखर के साथ साथ पूरे पोटका प्रखंड में विगत वर्ष 2025-26 में अतिवृष्टि एवं तूफ़ान के चपेट में आने पर लगभग 550 से अधिक मिट्टि के घर क्षतिग्रस्त…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time