गुवा: गुवा सेल एमे इलेक्ट्रिकल विभाग परिसर में स्थापित बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा का शुक्रवार को बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया गया।
प्रतिमा विसर्जन से पहले विधिविधान के अनुसार पूजा-अर्चना और हवन संपन्न हुआ। इसके बाद विसर्जन यात्रा शुरू की गई, जिसमें श्रमिकों, कर्मचारियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और “जय बाबा विश्वकर्मा” के जयकारों के बीच प्रतिमा को विदाई दी गई। यात्रा विभाग परिसर से निकलकर निर्धारित मार्ग से होकर पास के कारों नदी जलाशय तक पहुँची।

नदी तक पहुँचकर समितियों के पदाधिकारियों और उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से प्रतिमा का विसर्जन किया। इस दौरान भक्तिमय माहौल के साथ-साथ आपसी सौहार्द और भाईचारे की झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर अध्यक्ष विवेक रंजन, कोषाध्यक्ष गणेश दास, महासचिव मनोज गोप, सचिन अनिकेत बहादुर, बबलू दास, ध्रुव तिर्की, रोया चाम्पिया सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: जमशेदपुर में जिला स्तरीय खेल प्रतिभा चयन प्रतियोगिता, 454 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
There is no ads to display, Please add some



















































