Jamshedpur: जमशेदपुर में यंग इंडियंस के रक्तदान शिविर में 151 यूनिट रक्त संग्रह

जमशेदपुर:  यंग इंडियंस (वाईआई) जमशेदपुर ने अपने स्वास्थ्य एवं ग्रामीण पहल वर्टिकल्स के तहत, पूर्व चेयर रोहित गोयल के पिता स्वर्गीय श्याम सुंदर गोयल की स्मृति में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया। यह शिविर दो स्थानों पर आयोजित किया गया—रेड क्रॉस भवन, साकची और आर्का जैन यूनिवर्सिटी।

दोनों स्थानों पर स्थानीय नागरिकों, छात्रों और विभिन्न संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 151 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इसके साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिससे लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक कल्याण का संदेश गया।

यह शिविर दिवंगत श्याम सुंदर गोयल को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ यंग इंडियंस जमशेदपुर की सामाजिक उत्तरदायित्व और स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

वाईआई के सदस्य, मेडिकल टीम और स्वयंसेवकों ने दिनभर मेहनत कर शिविर का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया। मौके पर जमशेदपुर चेयर कौशिक मोदी ने कहा कि श्याम सुंदर गोयल की स्मृति में यह आयोजन विशेष महत्व रखता है। उन्होंने जमशेदपुरवासियों की करुणा और सहयोग की सराहना की।

वाईआई जमशेदपुर ने कहा कि इस अपार सहयोग से प्रेरित होकर भविष्य में और व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो स्वास्थ्य, सेवा और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालें।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: अग्रसेन जयंती पर जमशेदपुर में वॉकथॉन आयोजित, अग्रवाल सम्मेलन की पहल

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : थर्ड मार्च की तैयारियों को लेकर यूनियन पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

जमशेदपुर : आगामी थर्ड मार्च की तैयारियों की समीक्षा को लेकर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में यूनियन पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जेएन टाटा साहब…

Spread the love

Potka : नान्दुप मागे पर्व पर खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विधायक संजीव सरदार रहे मुख्य अतिथि

37वें वार्षिक सांस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रम में खिलाड़ियों का दिखा जोश पोटका : आदिवासी मिलन संघ नान्दुप के तत्वावधान में जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत नान्दुप पंचायत में नान्दुप मागे पर्व के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *