बोकारो: बोकारो के सेक्टर 9, आलोक मैदान में इस बार दुर्गा पूजा को लेकर कुछ खास तैयारी की जा रही है। मां अंबे दुर्गा पूजा समिति द्वारा निर्मित इस पंडाल में इटावा के जय गुरुदेव मंदिर का भव्य स्वरूप देखने को मिलेगा।
पंडाल में 100 फीट ऊँचा निर्माण किया जा रहा है और मां दुर्गा की प्रतिमा विद्युत द्वारा संचालित होगी। इसके साथ ही महिषासुर वध का 12 मिनट का विशेष विद्युत शो आयोजित किया जाएगा, जो आगंतुक भक्तों के लिए मुख्य आकर्षण रहेगा।
पंडाल कैंपस की सुरक्षा के लिए लगभग 100 महिला भोलेटियर तैनात की जाएंगी। बोकारो जिला पुलिस प्रशासन के आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
इस पंडाल के निर्माण में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष प्रेम कुमार उर्फ दीपू मोदी, कार्यकारी अध्यक्ष विजय मांझी, उपाध्यक्ष फिरोज अंसारी, सचिव विश्वनाथ प्रताप आस, विजय तुरी, मीडिया प्रभारी सजल राज, भोला माझी, प्रेमचंद रजवार, सुधीर सिंह और अन्य दर्जनों सदस्य दिन-रात जुटे हुए हैं।
वर्तमान में समिति पंडाल को अंतिम रूप देने में लगी है। यह पंडाल बोकारो वासियों के लिए एक विशेष आकर्षण और भक्ति का केंद्र बनने वाला है।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: जमशेदपुर में यंग इंडियंस के रक्तदान शिविर में 151 यूनिट रक्त संग्रह