Jamshedpur: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

पटमदा:  पटमदा थाना क्षेत्र के जलडहर पेट्रोल पंप के पास सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लावा पंचायत के कियाबोहाल गांव निवासी 30 वर्षीय गंगासागर टुडू के रूप में हुई।

कैसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गंगासागर टुडू दिहाड़ी मजदूर थे और सुबह जमशेदपुर जाने के लिए बाइक से घर से निकले थे। हेलमेट पहनने के बावजूद रांगामाटी से बालू लेकर आ रहा तेज रफ्तार हाइवा गलत दिशा में आया और उनकी बाइक को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और गंगासागर का शव हाइवा के नीचे फंस गया।

ग्रामीणों का आक्रोश
दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने टाटा–पटमदा मुख्य सड़क जाम कर दी। उनका कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार हाइवा दौड़ते हैं और स्पीड ब्रेकर न होने की वजह से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों ने मांग की कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत, बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग और मुखिया कानूराम बेसरा मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से बातचीत की। पुलिस ने हाइवा चालक को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur : अव्यवस्था की भेंट चढ़ी नमो युवा रन, धावकों में नाराजगी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time