नई दिल्ली: नमन संस्था की अखंड तिरंगा यात्रा 2026 में भाजपा सांसद और गायक मनोज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले ने आज उनसे मुलाकात कर आमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया।
अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि यह यात्रा शहीदों के सम्मान और नशामुक्त भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का एक अनूठा प्रयास है। नमन परिवार पूरे वर्ष शहीदों की याद में कार्यक्रम करता है और यह यात्रा उसी श्रृंखला का सबसे बड़ा आयोजन है।
23 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली यह अखंड तिरंगा यात्रा लगातार 11वें वर्ष निकलेगी। इस दौरान शहर भारत माता की जय और वंदेमातरम् के नारों से गूंज उठेगा। यात्रा में हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं, सामाजिक संस्थाएं, धार्मिक व शैक्षणिक संगठन शामिल होंगे।
काले ने बताया कि जब उन्होंने यात्रा की गरिमा और उद्देश्य के बारे में मनोज तिवारी को जानकारी दी, तो उन्होंने तुरंत सहमति देते हुए उत्साहपूर्वक इसमें शामिल होने का निर्णय लिया। उनका मार्गदर्शन और उपस्थिति इस आयोजन को और प्रभावशाली बनाएगी।
नमन की यह यात्रा हर साल 23 मार्च को शहीद दिवस पर आयोजित होती है। इसका उद्देश्य देश में आपसी भाईचारा, सौहार्द और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
There is no ads to display, Please add some



















































