Jamshedpur: JDU के बूथ लेवल एजेंटों की बैठक, मतदाता सूची के अपडेशन पर दिया जाएगा जोर

जमशेदपुर:  गोलमुरी थाना क्षेत्र में जनता दल (यूनाइटेड) के बूथ लेवल एजेंटों की बैठक सोमवार को आंध्र स्कूल, टिनप्लेट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गोलमुरी थाना क्षेत्र अध्यक्ष शमशाद खान ने की, जबकि जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

श्रीवास्तव ने सभी बूथ एजेंटों से कहा कि वे अपने-अपने बूथों की मजबूती पर अभी से ध्यान दें। उन्होंने गोलमुरी मंडल के 50 बूथों के एजेंटों को मतदाता सूची के अद्यतन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इसके तहत नए योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ने और गैर-प्रासंगिक नाम हटाने के लिए बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के साथ समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में गोलमुरी थाना क्षेत्र युवा मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में ऋषि प्रसाद की घोषणा की गई। जद (यू) युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया और युवाओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, संतोष भगत, जिला पदाधिकारी राजेश कुमार, मृत्युंजय शर्मा, बी.के. सिंह, मंडल पदाधिकारी, सभी बूथ प्रभारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: रेलकर्मी की पत्नी ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, परिवार स्तब्ध

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में पहुंचा नदी का पानी, मानगो के निचले इलाके का विधायक सरयू राय ने किया दौरा

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक हो गई है। स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार, प्रदेश संगठन मंत्री बने राजेश पसारी

जमशेदपुर : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर चांडिल निवासी राजेश पसारी को झारखंड प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन का प्रदेश संगठन मंत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time