Jamshedpur: जमशेदपुर में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, वोट चोरी रोकने की मांग

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को बिष्टुपुर बाजार में हमारे वोटों की चोरी रोकें अभियान के तहत बड़े पैमाने पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने किया, जिसमें वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी और मताधिकार से वंचित करने की प्रवृत्ति लोकतंत्र के लिए खतरा है। कई प्रविष्टियां अधूरी हैं, डुप्लीकेट नाम शामिल हैं और लाखों नाम सूची से गायब हैं। यह लोगों की आवाज़ और वोट की चोरी है। उन्होंने कहा कि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए और चुनाव आयोग को पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।

जिला कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांग की कि मशीन रीडेबल मतदाता सूची को फोटो सहित सार्वजनिक किया जाए।

हर चुनाव से पहले नाम जोड़ने और हटाने की सूची तस्वीरों सहित जारी की जाए।
गलत तरीके से नाम हटाए जाने पर शिकायत निवारण की आसान व्यवस्था बने।
नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया के लिए स्पष्ट कट-ऑफ तिथि तय की जाए।
मतदाता दमन में शामिल अधिकारियों और एजेंटों पर कानूनी कार्रवाई हो।

इस अभियान में आम नागरिकों और दुकानदारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने कहा कि यह लोकतंत्र की रक्षा का अच्छा प्रयास है। कार्यक्रम में रईस रिजवी छब्बन, संजय सिंह आजाद, अतुल गुप्ता, रजनीश सिंह, राजकिशोर यादव, ब्रजेंद्र तिवारी, सामंता कुमार, रंजीत सिंह, मुन्ना मिश्र, रंजीत झा, इंतिखाब, सन्नी सिंह, अजय यादव, सुशील घोष समेत कई कांग्रेसजन मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जमशेदपुर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के दोनों पंप चालू, मानगो में सुचारू जलापूर्ति शुरू

Spread the love

Related Posts

Ramgrah : मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा

रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की तथा…

Spread the love

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *