Jadugoda : पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में नियोजन को लेकर बवाल, महिलाओं ने रोजगार में प्राथमिकता की मांग उठाई

  • ठेका कंपनियों पर भेदभाव का आरोप, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश
  • ठेका कंपनियों की मनमानी से बिगड़ सकते हैं हालात, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

जादूगोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के सासपुर स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में रोजगार को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन ठेका कंपनियां नियोजन में भेदभाव कर रही हैं और एक विशेष राजनीतिक दल से नजदीकी रखते हुए अपने चहेते लोगों को ही प्राथमिकता दे रही हैं। इसे लेकर सेंटर के आसपास की महिलाएं सड़क पर उतर आईं और प्रदर्शन किया। सासपुर गांव की नियति कर्मकार ने कहा कि जब सेंटर उनके गांव में है, तो यहां के विस्थापित, रैयत और ग्रामीणों को रोजगार में पहली प्राथमिकता मिलनी चाहिए। लेकिन कंपनियां स्थानीयों की अनदेखी कर मनमानी कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मोदी सरकार की जीएसटी छूट केवल दिखावा : महेंद्र पांडेय

स्थानीयों की अनदेखी से बढ़ा विवाद, महिलाओं ने जताया विरोध

ग्रामीण सीमा देवी ने बताया कि कोरोना काल में 262 लोगों ने सेवा दी थी, उन्हें फिर से मौका दिया जाना चाहिए। लेकिन ठेका कंपनियों ने पुराने कर्मियों को दरकिनार कर नए लोगों को नियोजन में प्राथमिकता दी है। इससे ग्रामीणों में असंतोष तेजी से बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया तो यहां किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। लगातार बढ़ते विवाद ने पुलिस ट्रेनिंग सेंटर को राजनीतिक दलों के लिए अखाड़ा बना दिया है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सिंहभूम डाक मंडल ने जुस्को परिसर में आयोजित किया विशेष जागरूकता एवं आधार शिविर

​जमशेदपुर : जनसामान्य और कर्मचारियों तक सीधी पहुंच सुनिश्चित करने तथा डाक सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में डाक विभाग, सिंहभूम मंडल ने एक सार्थक और संवेदनशील पहल की।…

Spread the love

Kharagpur : ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में स्टेशनों, ट्रेनों, रेलवे कार्यालयों व परिसरों में चलाया गया व्यापक सफाई अभियान 

खड़गपुर :  ‘स्वच्छता ही सेवा (SHS) 2026’ अभियान के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में स्टेशनों, ट्रेनों, रेलवे कार्यालयों और अन्य परिसरों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time