Jharkhand: राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव पहुंची रांची, कल्पना सोरेन के साथ गुनगुनाई – देखें Video

रांची:  राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित पार्श्वगायिका शिल्पा राव ने बुधवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। हाल ही में उन्हें 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायिका का सम्मान मिला है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि शिल्पा राव की उपलब्धि केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे झारखंड का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह सफलता राज्य की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी।


कल्पना सोरेन ने गाया संग
इस मुलाकात के दौरान विधायक कल्पना सोरेन ने शिल्पा राव के साथ मिलकर गीत भी गाया। इसकी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की।

सोशल मीडिया पर बधाई संदेश
वीडियो शेयर करते हुए कल्पना सोरेन ने लिखा – “झारखंड की बेटी, बेहद प्रतिभाशाली और भावपूर्ण शिल्पा राव के साथ जैमिंग। उनका संगीत सीमाओं से परे है और उनकी गर्मजोशी हर पल को खास बना देती है। राष्ट्रीय पुरस्कार उनकी बेमिसाल प्रतिभा और समर्पण का सच्चा प्रमाण है।”


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Muri : टाईगर जयराम महतो के बढ़ते जनाधार से विरोधी भयभीत : देवेंद्र नाथ महतो

    मुरी : राज्य में जारी राजनीतिक हलचल के बीच झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा लगातार केंद्र बिंदु में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर संगठन से जुड़ी कई भ्रामक व गलत…

    Spread the love

    Muri : मुरी के बांसारुली पंचायत में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, शिक्षा के महत्व पर हुई चर्चा

    मुरी :  नागरिक अधिकार सुरक्षा मंच, सिल्ली के तत्वावधान में बांसारुली पंचायत में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पी. महतो ने की। समारोह में क्षेत्र…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time