Jamshedpur : ‘सिकुई-दिकुई अभियान’ की शुरुआत, शिक्षा सुधार की नई पहल

  • बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने को जिला प्रशासन की बड़ी मुहिम

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में ‘सिकुई-दिकुई अभियान’ की शुरुआत की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे बौद्धिक, शैक्षणिक और नेतृत्व कौशल में आगे बढ़ सकें। अभियान की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिला स्तर के सभी पदाधिकारी स्वेच्छा से इसमें भागीदारी करें और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य में योगदान दें। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम सुनिश्चित करना और विद्यालयी तंत्र को और मजबूत बनाना इस अभियान की प्राथमिकता है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : दुर्गा पूजा में जाम और ट्रैफिक चेकिंग से राहत की मांग, जदयू ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

शिक्षण पद्धति, पुस्तकालय और आईसीटी उपयोग पर विशेष जोर

अभियान के अंतर्गत शिक्षण पद्धति को प्रभावी बनाने, आईसीटी साधनों और पुस्तकालयों के उपयोग को बढ़ावा देने, नियमित पीटीएम (Parent-Teacher Meeting) आयोजित करने और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व जिला पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि शिक्षण स्तर को सुधारने के साथ-साथ बच्चों के लिए प्रेरक वातावरण भी तैयार किया जाएगा। विद्यालयों में बाल संसद का संचालन कर छात्रों में संवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता विकसित करने की भी योजना है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टुइलाडूंगरी दुर्गा पूजा पंडाल तैयारियों के अंतिम चरण में, जंगल बचाव का दे रहा संदेश

हर गुरुवार होगा विद्यालय दौरा, 30% स्कूल बनेंगे मॉडल

‘सिकुई-दिकुई अभियान’ के तहत जिला प्रशासन के पदाधिकारी प्रत्येक गुरुवार को स्वेच्छा से विद्यालयों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे तथा शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन करेंगे। छह माह में जिले के 30% विद्यालयों को मॉडल स्कूल बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। नियमित पीटीएम के माध्यम से अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित कर बच्चों की समस्याओं का सामूहिक समाधान खोजा जाएगा। यह अभियान शिक्षा की गुणवत्ता को सशक्त बनाने और जिले के बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल दिशा देने की दिशा में एक अहम कदम है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : जल संसाधन विभाग में पद समाप्त करने की प्रक्रिया का महासंघ ने किया विरोध, नियमावली में संशोधन की मांग

रांची : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रांची स्थित महासंघ कार्यालय में अध्यक्ष विनीत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में…

Spread the love

Jamshedpur : सरयू राय का मानगो नगर निगम पर हमला: पुराने एसओआर पर 55 योजनाओं की निविदा  आमंत्रित किए जाने पर उठाया सवाल, तत्काल रद्द करने की मांग

बोले- सरकार ने पांच दिन पहले ही बदले सामग्री के दर, फिर पुराने एसओआर पर कैसे तैयार हुआ प्राक्कलन? जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time