Jharkhand: सारंडा जंगल बनेगा वाइल्डलाइफ सेंचुरी, राज्य कैबिनेट की बैठक में हुआ फैसला

रांची:  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट सचिव वंदना दाड़ेल ने प्रेस ब्रीफिंग में इन फैसलों की जानकारी साझा की।

अफीम की खेती पर रोक
सरकार ने फैसला लिया है कि अफीम की अवैध खेती और मादक पदार्थों के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चार जिलों में एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) पुलिस थाने खोले जाएंगे। सरकार का मानना है कि इससे नशे के धंधे पर सख्त कार्रवाई संभव होगी।

शिक्षा क्षेत्र में बड़े कदम
बोकारो में नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर नया आवासीय स्कूल खोला जाएगा। इसके लिए 116 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए।
रांची के पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए 97 करोड़ रुपये की लागत से नया भवन बनाया जाएगा।
सरकार का दावा है कि इन फैसलों से तकनीकी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मजबूती मिलेगी।

महिला और बाल कल्याण
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चार नए वन स्टॉप सेंटर खोलने का निर्णय लिया गया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय के कर्मियों के भत्ते भी बढ़ाए गए हैं।

वन और प्रशासनिक फैसले
सारंडा जंगल को वाइल्डलाइफ सेंचुरी घोषित करने की मंजूरी दी गई।
झारखंड सचिवालय कार्यालय प्रक्रिया 2025 को स्वीकृति मिली।
निजी सुरक्षा एजेंसियों के संचालन नियमों में संशोधन किया गया।
सरकार ने इन फैसलों को प्रशासनिक सुधार और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : टाईगर जयराम महतो के बढ़ते जनाधार से विरोधी भयभीत : देवेंद्र नाथ महतो

मुरी : राज्य में जारी राजनीतिक हलचल के बीच झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा लगातार केंद्र बिंदु में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर संगठन से जुड़ी कई भ्रामक व गलत…

Spread the love

Muri : मुरी के बांसारुली पंचायत में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, शिक्षा के महत्व पर हुई चर्चा

मुरी :  नागरिक अधिकार सुरक्षा मंच, सिल्ली के तत्वावधान में बांसारुली पंचायत में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पी. महतो ने की। समारोह में क्षेत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time