Kharagpur: RPF और चाइल्डलाइन की संयुक्त पहल से बचा चार बच्चों का भविष्य

खड़गपुर:  रेलवे सुरक्षा बल की अपराध खुफिया शाखा (सीआईबी), खड़गपुर टीम ने 24 सितंबर को एक विशेष अभियान के दौरान ट्रेन संख्या 12703 एक्सप्रेस में चार नाबालिग बच्चों को संदिग्ध परिस्थितियों में यात्रा करते हुए देखा और उन्हें बचाया।

जांच के दौरान बच्चों ने बताया कि वे निजी नौकरी करने के लिए भुवनेश्वर (ओडिशा) और चित्तूर (आंध्र प्रदेश) के रेनीगुंटा जा रहे थे। आगे की जांच और उनके परिवारों से संपर्क करने पर पता चला कि बच्चों ने माता-पिता की अनुमति के बिना घर से निकले थे। प्रारंभिक परिस्थितियों से यह बाल तस्करी/बाल श्रम का मामला होने की आशंका जताई गई।

आरपीएफ पोस्ट बालेश्वर के अधिकारियों की मदद से बच्चों को बालेश्वर स्टेशन पर सुरक्षित उतारा गया। चाइल्ड हेल्पलाइन और “बचपन बचाओ” संगठन के प्रतिनिधियों को सूचित किया गया। आरपीएफ और चाइल्डलाइन की संयुक्त कार्रवाई के बाद चारों बच्चों को उचित सत्यापन और कानूनी प्रक्रिया के तहत चाइल्डलाइन के जिम्मे सौंप दिया गया।

आरपीएफ/खड़गपुर की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने यह सुनिश्चित किया कि बच्चे संभावित शोषण और बाल श्रम से बचाए जा सकें।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Kharagpur: खड़गपुर रेलवे ने आयोजित किया “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” श्रमदान अभियान

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम की संकल्प सभा में भीड़ देख गदगद हुए पीएम मोदी, कहा- जनता का समर्थन बंगाल में बदलाव का संकेत

किसानों के लिए धान पर 3100 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी और पीएम किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 9000 रुपये करने का वादा किया झाड़ग्राम : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी…

Spread the love

Kharagpur :  खड़गपुर मंडल में उत्साह और सक्रिय भागीदारी के साथ मनाया गया विश्व धरोहर दिवस, जन जागरूकता के साथ चित्रकला, निबंध लेखन प प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में 18 अप्रैल 2026 को विश्व धरोहर दिवस बड़े उत्साह और सक्रिय भागीदारी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रेलवे कर्मचारियों,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time