Jamshedpur: उपायुक्त ने महिलाओं के स्वरोजगार केंद्रों का किया दौरा, बेहतर प्रशिक्षण और मार्केट लिंकेज का दिया आश्वासन

जमशेदपुर:  उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने घाटशिला और मुसाबनी प्रखंड का भ्रमण कर ग्रामीण स्तर पर स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं (दीदीयों) से संवाद स्थापित किया। उन्होंने विशेष रूप से काष्ठ शिल्प (वुड कार्विंग) और सिलाई-कढ़ाई से जुड़े महिलाओं के अनुभव, चुनौतियों और कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया।

उपायुक्त ने घाटशिला में पीपल ट्री संस्था द्वारा संचालित काष्ठ शिल्पकला सेंटर और मुसाबनी प्रखंड के तेरेंगा गांव में मां गायत्री महिला समिति द्वारा संचालित काष्ठ शिल्पकला एवं जूट बैग निर्माण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं को बेहतर प्रशिक्षण, डिज़ाइन अपग्रेडेशन, आधुनिक उपकरण और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बनाने का आश्वासन दिया।

घाटशिला में रूर्बन मिशन के तहत संचालित ‘सखी डोर’ सिलाई सेंटर का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने सिलाई-कढ़ाई सीख रही महिलाओं से बातचीत की और गुणवत्ता-आधारित प्रशिक्षण पर बल दिया। उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित किया कि वे अपने हुनर को व्यवसायिक अवसरों में बदलें और समूह आधारित कार्यों से रोजगार सृजन करें।

उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण महिलाएं अपने हुनर से न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं बल्कि अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा भी बन रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा ताकि महिलाएं स्वरोजगार स्थापित कर औरों के लिए रोजगार का मार्ग प्रशस्त कर सकें।

महिलाओं ने भी इस मौके पर अपने अनुभव साझा किए और कहा कि प्रशासन की मदद और प्रशिक्षण से उन्हें नया आत्मविश्वास मिला है। अब वे घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर अपनी प्रतिभा को स्वरोजगार के रूप में विकसित कर पा रही हैं।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला सुनील चंद्र, बीडीओ घाटशिला यूनिका शर्मा, बीडीओ मुसाबनी अदिति गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chandil: रेल टेका आंदोलन पर RPF की सख्ती, हरे लाल महतो समेत 500 पर केस दर्ज


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time