Kharagpur: रेलवे ने स्टेशनों में चलाया ‘स्वच्छता ही सेवा-2025’ अभियान, स्वच्छ आहार और कीट नियंत्रण पर जोर

खड़गपुर:  दक्षिण पूर्व रेलवे का खड़गपुर मंडल ‘स्वच्छता ही सेवा (SHS) – 2025’ अभियान को बड़े उत्साह के साथ लागू कर रहा है। शुक्रवार को मंडल के प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों में स्वच्छ आहार पहल और कीट एवं कृंतक नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया गया।

स्वच्छ आहार पहल के तहत सभी प्रमुख स्टेशनों पर खानपान स्टाल, फ़ूड प्लाज़ा, जन आहार इकाइयां और बेस किचन की गहन जांच की गई। बालेश्वर स्टेशन पर स्वास्थ्य निरीक्षक ने खानपान इकाइयों में स्वच्छ भोजन प्रबंधन, सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों के पालन की समीक्षा की।

स्टेशनों और ट्रेनों में कीट एवं कृंतक नियंत्रण के लिए भी विशेष अभियान चलाया गया। संतरागाछी यार्ड में पेंट्री कारों और रेल डिब्बों में व्यवस्थित कीट नियंत्रण उपचार किया गया। इसके अलावा बालेश्वर, संतरागाछी, शालीमार, डोमजूर, खड़गपुर और अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर भी इसी तरह के अभियान चलाए गए।

खड़गपुर मंडल का लक्ष्य है यात्रियों को स्वच्छ परिवेश, स्वास्थ्यकर भोजन और सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करना। इस अभियान के माध्यम से रेलवे प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि सभी स्टेशन और ट्रेनों में स्वच्छता के उच्चतम मानक बनाए रखें जाएं।

Spread the love

Related Posts

Jhargram : विधि व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम-एसपी 

झाड़ग्राम: विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जिले में उत्पन्न तनाव और कथित हिंसा की घटनाओं को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। झाड़ग्राम जिला प्रशासन पूरी तरह…

Spread the love

Jhargram : आंधी बारिश में ढहा मिट्टी का घर, दबने से छात्रा की मौत, पिता हैं पक्षाघात के मरीज

झाड़ग्राम :  बिनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिल्दा के बड़शुकजोड़ा गांव में तेज बारिश के बीच मिट्टी का घर ढहने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में 21 वर्षीय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time