Sai Saraswati School में कोरल रेशिटेशन, दुर्गा स्तुति के साथ बच्चों ने लिया पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प

पोटका:  शनिवार को साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल, डांगरडीहा हेंसल के प्रांगण में कोरल रेशिटेशन एवं दुर्गा स्तुति का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने न केवल दुर्गा मां की स्तुति की बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सोशल मीडिया से दूरी बनाने का संदेश भी साझा किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि एसडीएसएम स्कूल की प्रिंसिपल मौसमी दास और सामाजिक कार्यकर्ता मधु मैंम ने उपस्थित सभी को संबोधित किया। कार्यक्रम में विद्यालय सचिव जयंती शान्ता, प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार एवं अनिल कुमार घोष, निदेशक जयंती शुभम, कोषाध्यक्ष जयंती देवी रमन और सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थीं।

बच्चों ने गणेश वंदना, प्रकृति का योद्धा, राइम ऑफ नेचर, फूलों ने जाकर पृथ्वी से पूछा, ऑल थिंग्स ब्राइट एंड ब्यूटीफुल, सोशल मीडिया एक्ट, मदर अर्थ, जोगीरा तारा सॉन्ग, श्री गणेश देवा, दुर्गा मां सॉन्ग और दुर्गा स्तुति जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उनके प्रदर्शन ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विद्यालय सचिव जयंती शान्ता ने छात्रों को एकता, दुर्गा मां की शक्ति और पर्यावरण सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम का मुख्य थीम था: “सोशल मीडिया से दूर रहो, पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ”। अभिभावकों ने बच्चों को तालियों की गड़गड़ाहट से प्रोत्साहित किया।

विद्यालय की शिक्षिकाएं किरनजीत कौर, जानकी श्रेष्ठ, नीतू कौर, अन्नपूर्णा चंद्रा, संध्या, सोनी, मैरी, सुचित्रा, ज्योति, श्रुति, मनी कौर सहित अन्य सभी शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में शिक्षिका मनी कौर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Potka: ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने किया दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : ईद 21 को, अलविदा की नमाज संपन्न

    जमशेदपुर: शहर में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे शहर में धार्मिक माहौल देखने को मिला। चांद दिखाई…

    Spread the love

    Gamharia : आंजनेय इस्पात कंपनी में चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, छोटा हाथी जब्त

    गम्हरिया : गम्हरिया थाना क्षेत्र में स्थित आंजनेय इस्पात लिमिटेड कंपनी के स्टोर रूम से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में 6 आरोपियों को…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time