जमशेदपुर : दुर्गा पूजा की भीड़-भाड़ के बीच अपराधियों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह दुर्गा पूजा मेला में शनिवार रात दो बदमाशों ने बारीडीह निवासी 65 वर्षीय चारू दत्ता से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। चारू दत्ता ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ पूजा पंडाल घूमने आई थीं। रात करीब 9.30 बजे एक युवक ने पास की महिला को धक्का देकर गिराने की कोशिश की और तुरंत ही उनके गले से चेन झपट ली। आरोपी अपने साथी के साथ भीड़ में गुम हो गया। पीड़िता ने साकची थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि सोने की यह चेन उनके बेटे ने हाल ही में खरीदी थी, जिससे उनका भावनात्मक लगाव भी था पीड़िता और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मेले में तैनात पुलिस केवल औपचारिकता निभा रही थी और सक्रियता नहीं दिखा रही थी। उनका कहना है कि हर साल दुर्गा पूजा के दौरान जेबकतरों और चेन स्नैचरों की सक्रियता बढ़ जाती है, इसके बावजूद पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है साकची थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इधर, इस घटना ने शहरवासियों में असुरक्षा की भावना बढ़ा दी है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब पूजा के शुरुआती दिनों में ही ऐसी वारदात हो रही है तो दशहरा और विजयादशमी पर हालात और बिगड़ सकते हैं स्थानीय सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्गा पूजा के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती हो, गश्त बढ़ाई जाए और विशेषकर महिलाओं व वृद्धों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाए।
इसे भी पढ़ें : Shardiya Navratri 2025 : जमशेदपुर की पहली पूजा समिति जहां विसर्जन के दौरान होगा लाइफ जैकेट का प्रयोग
There is no ads to display, Please add some



















































