Jamshedpur: दुर्गा पूजा के अवसर पर उपायुक्त ने की विधि-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की समीक्षा

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा के दौरान बेहतर विधि-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी सम्बंधित पदाधिकारी ऑनलाइन जुड़े और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने कहा कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अपने निर्धारित स्थलों पर अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे और विधि-व्यवस्था की सतत निगरानी करेंगे। स्टैटिक दंडाधिकारी अपने स्थलों पर स्थिति का मूल्यांकन करते रहेंगे, जबकि वरीय पदाधिकारी भ्रमणशील रहकर संवेदनशील स्थलों पर पैनी नजर बनाए रखेंगे।

यदि किसी जगह लंबी जाम या नियंत्रण से बाहर स्थिति उत्पन्न होती है, तो तुरंत वरीय अधिकारियों को सूचित किया जाएगा। जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।

उपायुक्त ने धालभूम और घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे लगातार पूजा समितियों के संपर्क में रहें और आवश्यक समन्वय बनाए रखें। भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक डायवर्जन, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था और एम्बुलेंस की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने और संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा बल की सुदृढ़ उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश भी बैठक में दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, डीटीओ, एलआरडीसी, सभी बीडीओ और सीओ, नगर निकायों के विशेष पदाधिकारी, साथ ही टाटा स्टील और जुस्को के प्रतिनिधि शामिल हुए।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Potka: फर्जी ग्राम प्रधान लोगों को कर रहे दिगभ्रमित, अजीत सरदार ने की कार्रवाई की मांग

Spread the love

Related Posts

Hit And Run : बहरागोड़ा में सड़क किनारे खड़े युवक को कुचला, कोकमारा के युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के कालियाडिंगा फ्लाईओवर के पास हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने एक मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया छीन लिया। कोकमारा गांव के 31 वर्षीय…

Spread the love

Potka : पोटका क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई ईद, आपसी भाईचारे का दिखा नजारा

पोटका : पोटका क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time