Saraikela: नवरात्र के षष्ठी तिथि पर हंसाऊड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ भव्य उद्घाटन

सरायकेला:  नवरात्र के षष्ठी तिथि के अवसर पर सरायकेला के ऊं सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, हंसाऊड़ी पंडाल का उद्घाटन नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष और दुर्गा मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी एवं समाजसेवी जलेश कवि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

उद्घाटन के मौके पर मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति की पहचान हैं और ये हमें जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा में मां शक्ति की पूजा की जाती है और यह शक्ति जीवन में उमंग और ऊर्जा भरती है। चौधरी ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने त्योहारों के माध्यम से जीवन में संदेश और सीख देने का माध्यम बनाया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि ये पर्व शांति, एकता और सद्भावना के साथ मनाएं ताकि झारखंड और भारत का विकास नई ऊंचाइयों पर पहुंच सके।

मनोज चौधरी ने समस्त देशवासियों को दुर्गापूजा की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।

उद्घाटन समारोह को सफल बनाने में पूजा समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्य पुजारी गोपाल होता के साथ समिति के पदाधिकारी और सदस्य जैसे अविनाश कवि, नीरज पटनायक, रुपेश मिश्रा, उज्जवल सामल, रितेश दुबे, जीवन कवि, गणेश मोहंती, गौतम मोहंती, लीलू मोहंती, मिकु पति, चिकी पति, विक्की सामल, रिशु त्रिपाठी, अजय कवि, सुमन होता, मंटू मोहंती प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने निकाला भव्य पथ संचलन, दशहरा पर विकेन्द्रित कार्यक्रमों की तैयारी

Spread the love

Related Posts

Gua : महावीर जयंती पर रामनगर के राम मंदिर में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ

गुवा: गुरुवार को महावीर जयंती के पावन अवसर पर रामनगर स्थित राम मंदिर में भक्ति और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में विशेष धार्मिक…

Spread the love

Gua : सेल चिड़िया व रोवांम मे हनुमान जयंती मनी

गुवा : सेल संबद्ध चिड़िया बाजार हाता क्षेत्र में हनुमान जयंती की धूम मची रही ।दो अप्रैल को आयोजित होने वाले हनुमान जयंती के अवसर पर खास तौर से भगवान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time