Jamshedpur: आजादनगर थाना प्रभारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया दीपा शाही दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन

जमशेदपुर:  दुर्गा पूजा अष्टमी के पावन अवसर पर दीपा शाही में श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी सेवा संघ के पंडाल का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और अपने हाथों से पंडाल का उद्घाटन किया।

दुर्गा पूजा समिति के लाइसेंसी सुरेंद्र शर्मा ने थाना प्रभारी चंदन कुमार का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर और शाल ओढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। उद्घाटन के दौरान थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा, “आज हम सभी माँ दुर्गा के पावन उत्सव पर एकत्र हुए हैं। यह पंडाल केवल सजावट नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और एकता का प्रतीक है।”

इस अवसर पर मानगो नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर मुख्तार आलम खान को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी से अपील की कि इस उत्सव को श्रद्धा और अनुशासन के साथ मनाया जाए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सोनू शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, सरोज कुमार, राधे यादव, विशाल शर्मा, रोहन चौधरी और राजेंद्र कुमार उपस्थित रहे। सभी ने इस पावन पर्व की गरिमा और उत्सव को सफल बनाने में योगदान दिया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Shardiya Navratri 2025: दुर्गा अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा से मिलता है जीवन में संतुलन और समृद्धि

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड 310643 केस का निष्पादन, 36.93 करोड़ का मिला राजस्व

जमशेदपुर सिविल कोर्ट में 12 व घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में चार बेंच का किया गया था गठन सस्ता, सुलभ व त्वरित न्याय का उचित मंच है लोक अदालतः डालसा सचिव…

Spread the love

Jamshedpur : गो-महिमा और संस्कारों से गूंजेगा जमशेदपुर, 18 से 20 सितंबर तक होगा श्री गो कृपा कथा महोत्सव

कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में होगा तीन दिवसीय आयोजन, पूज्य संत गोपाल मणि जी महाराज करेंगे कथा का वाचन पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, ध्यान फाउंडेशन (चाकुलिया) एवं श्री गोपाल परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time