Jamshedpur: सोमेश सोरेन ने मां दुर्गा के चरणों में मांगा आशीर्वाद, जादूगोड़ा के पूजा पंडालों का किया भ्रमण

जमशेदपुर:  झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन देर रात जादूगोड़ा पहुंचकर मां दुर्गा के शरण में माथा टेका और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

सोमेश सोरेन का यूसिल कॉलोनी जादूगोड़ा सामुदायिक केंद्र के सक्रिय कार्यकर्ता नारायण चटर्जी ने मां दुर्गा की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उत्सव का आनंद लिया और पंडाल की सजावट और व्यवस्था की सराहना की।

सोमेश सोरेन ने जादूगोड़ा व उसके आस-पास के छह प्रमुख पूजा पंडालों का भ्रमण कर मां दुर्गा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं और आयोजकों से मिलकर उत्सव की भावना को साझा किया।

इस अवसर पर उनके साथ झामुमो जिला प्रमुख संयोजक बाघ राय मार्डी, प्रधान सोरेन हरीश भक्त, सोमाय किस्कू और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने मिलकर दुर्गा पूजा के इस पावन पर्व को सादगी और श्रद्धा के साथ मनाने का संकल्प लिया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Shardiya Navratri 2025: दुर्गा अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा से मिलता है जीवन में संतुलन और समृद्धि

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आजादनगर के हर बूथ पर एनडीए के कार्यकर्ता रहेंगे तैनात

मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर मरीना सिटी में एनडीए की रणनीतिक बैठक संपन्न फर्जी मतदान की कोशिश पर सख्त रुख, हर बूथ पर कड़ी निगरानी एमजीएम अस्पताल की बदहाली…

Spread the love

Jamshedpur : हार के डर से प्रत्याशी घोषित नहीं कर रही झामुमो – अनिल मोदी

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में भाजपा ने झामुमो पर साधा तीखा निशाना प्रत्याशी घोषित न करना करारी हार की स्वीकारोक्ति – अनिल मोदी विकास नहीं, तुष्टिकरण की राजनीति कर रही…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *