जमशेदपुर: साकची के कालीमाटी रोड के पास मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात हुई। दो युवकों पर अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में भालूबासा निवासी आयुष शर्मा और साहिल शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना से पहले आयुष और साहिल का कुछ अन्य युवकों के साथ विवाद हुआ था। इसी दौरान एक युवक ने चापड़ निकालकर दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि दोनों युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाए हैं और हमलावर की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।
सुबह-सुबह हुए इस हमले से क्षेत्र में सन्नाटा और डर का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: तंत्र मंत्र के चक्कर में दोस्त ने ली दोस्त की जान, आरोपी गिरफ्तार – गाढ़ाबासा में तनाव
There is no ads to display, Please add some


















































