गम्हरिया: युवा संगठन के सदस्यों की ओर से जियाडा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जन जागरण अभियान चलाया गया. इसके पश्चात बीको मोड़ में संगठन के सदस्य सुनील गोराई की अध्यक्षता में जियाडा क्षेत्र के फुटपाथ दुकानदार की बैठक की गयी. बैठक में दुकानदारों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया. मौके पर गोराई ने कहा कि फुटपाथी दुकानदारों को जागरुक करने के साथ ही उन्हें एक मंच पर लाना हमारा उद्देश्य है. जियाडा द्वारा पिछले दिनों जिस प्रकार फुटपाथी दुकानों को उजाड़ने का प्रयास किया गया. उसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. एक तरफ जहां देश व राज्य में बेराजगारी एक बड़ी समस्या है ऐसे में यदि ये लोग अपने परिवरा के भरण पोषण के लिए प्रयास कर रहे है तो ऐसे में सरकार द्वारा इन्हें उजाड़ने का प्रयास किया गया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है. बैठक में संगठन के संयोजक राम हांसदा, रवींद्र बास्के समेत ट्रेनिंग मोड़, डीवीसी मोड़, बीको मोड़ के दुकानदार उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ेः Gamaharia: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा स्वास्थ्य मेला
There is no ads to display, Please add some



















































