IND vs PAK Women’s World Cup: भारतीय महिला टीम ने भी पाकिस्तान को धोया, 88 रन से हराकर दर्ज की जीत

नई दिल्ली:  महिला विश्व कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को 88 रन से हराकर जीत दर्ज की। इससे पहले हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम ने श्रीलंका को हराया था। रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 247 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया दम
भारत के लिए क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि स्नेह राणा ने दो विकेट लिए।
पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। ओपनर मुनीबा अली (2) रनआउट हुईं, जो मैच का पहला बड़ा मोड़ साबित हुआ। इसके बाद क्रांति गौड़ ने लगातार दो विकेट चटकाए — सदफ शमास (6) कैच आउट और आलिया रियाज (2) बोल्ड। पाकिस्तान का स्कोर उस समय 26/3 था।
सिदरा अमीन (81) ने धैर्यपूर्वक खेलते हुए टीम को संभालने की कोशिश की और नतालिया परवेज (33) के साथ 69 रन की साझेदारी की। लेकिन जैसे ही यह साझेदारी टूटी, भारत की स्पिन जोड़ी दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा ने मिडिल ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। पाकिस्तान पूरी टीम 43वें ओवर में 159 रन पर आउट हुई।

भारत की पारी: संयम और ताबड़तोड़ शॉट
ओपनर प्रतिका रावल (31) ने तेज शुरुआत दी और डायना बेग की गेंद पर लगातार तीन चौके लगाए। लेकिन स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना (23) पावरप्ले में एलबीडब्ल्यू आउट हो गईं।

हरलीन देओल (46) ने पारी को संभाला। उन्होंने हरमनप्रीत कौर (19) के साथ 39 रन की साझेदारी और जेमिमा रॉड्रिग्स (32) के साथ 45 रन की साझेदारी की।

इसके बाद दीप्ति शर्मा (25) और स्नेह राणा (20) ने मिलकर 42 रन की अहम साझेदारी की। अंतिम ओवरों में ऋचा घोष (35 रन, 20 गेंदों पर) ने ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया।

पाकिस्तान की ओर से डायना बेग ने 4 विकेट, सादिया इकबाल और कप्तान फातिमा सना ने दो-दो विकेट लिए। रमीन शमीम और नाशरा संधू ने एक-एक विकेट चटकाए।

रिकॉर्ड और महत्वपूर्ण तथ्य
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला वनडे में 12 मैचों में 12वीं जीत दर्ज की। कप्तान हरमनप्रीत कौर की टीम ने श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों को हराकर अपना अभियान मजबूत किया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    विश्व कार फ्री डे : कोलकाता की सड़कों पर 250 साइकिलिस्टों ने पर्यावरण अनुकूल परिवहन और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कोलकाता : विश्व ‘कार फ्री डे’ के अवसर पर मंगलवार को कोलकाता की सड़कों पर करीब 250 साइकिलिस्टों ने पर्यावरण अनुकूल परिवहन और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। स्वामी विवेकानंद के…

    Spread the love

    Jhargram : आरएसएस ने शताब्दी वर्ष में दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता का किया आयोजन, प्रतिभागियों को मिला प्रशस्ति-पत्र, पदक और पुरस्कार 

    झाड़ग्राम : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ की ओर से आयोजित युवा सम्मेलन के तहत मंगलवार को हिंदू मिशन मैदान में ‘भारत जागो दौड़’…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time