Jamshedpur: मानगो में कुख्यात गुड्डू पांडेय के घर हुई फायरिंग, इलाके में दहशत

जमशेदपुर:  रविवार सुबह मानगो डिमना रोड स्थित संजय पंथ इलाके में अचानक हुई गोलीबारी से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सुबह करीब पांच बजे बाइक से आए शातिर अपराधी टेका चौधरी ने अपने साथी के साथ मिलकर कुख्यात बदमाश गुड्डू पांडेय के घर पर चार राउंड फायरिंग की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेका चौधरी पहले कॉल बेल बजाकर गाली-गलौज की और फिर पिस्तौल से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस दौरान घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी निशाना बनाया गया। घटना के समय गुड्डू पांडेय घर पर नहीं था क्योंकि जिला प्रशासन ने उसे पहले ही तड़ीपार किया हुआ था।

गोली की आवाज सुनते ही घरवाले बाहर निकले, लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। सूचना मिलने के लगभग ढाई घंटे बाद पुलिस सुबह साढ़े सात बजे घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके से तीन खोखा बरामद किए और सीसीटीवी फुटेज जब्त की, जिसमें टेका चौधरी और उसका साथी फायरिंग करते स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। उलीडीह थाना पुलिस ने टेका के घर पर भी छापेमारी की, लेकिन वह फरार बताया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, टेका चौधरी अमरनाथ सिंह हत्या मामले का आरोपी रह चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर है। बताया जा रहा है कि यह हमला पुराने विवाद का नतीजा हो सकता है; करीब एक साल पहले गुड्डू पांडेय ने टेका चौधरी की पिटाई की थी। उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2024 में भी गुड्डू पांडेय के घर पर सिंटू सिंह गिरोह ने 15 राउंड फायरिंग की थी।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड 310643 केस का निष्पादन, 36.93 करोड़ का मिला राजस्व

जमशेदपुर सिविल कोर्ट में 12 व घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में चार बेंच का किया गया था गठन सस्ता, सुलभ व त्वरित न्याय का उचित मंच है लोक अदालतः डालसा सचिव…

Spread the love

Jamshedpur : गो-महिमा और संस्कारों से गूंजेगा जमशेदपुर, 18 से 20 सितंबर तक होगा श्री गो कृपा कथा महोत्सव

कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में होगा तीन दिवसीय आयोजन, पूज्य संत गोपाल मणि जी महाराज करेंगे कथा का वाचन पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, ध्यान फाउंडेशन (चाकुलिया) एवं श्री गोपाल परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time