Jamshedpur: आयुष विभाग का मासिक धर्म जागरूकता कैंप, आदिम जनजाति की 116 महिलाओं ने लिया लाभ

जमशेदपुर:  जिला आयुष कार्यालय ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार आदिम जनजातीय समूह (PVTG) की महिलाओं और किशोरियों के लिए मासिक धर्म और स्वच्छता जागरूकता कैंप का आयोजन किया। यह कैंप जुगसलाई एवं गोलमुरी प्रखंड के बड़ाबांकी सबर टोला और पीपला गांव, बोड़ाम प्रखंड के पगदा, तथा पटमदा प्रखंड के गोबरघूसी सबर बस्ती में आयोजित किया गया।

कैंप में महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म की स्वच्छता, व्यक्तिगत देखभाल और स्वास्थ्य सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्रतिभागी महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए। कुल 116 महिलाओं और किशोरियों ने इस कैंप का लाभ उठाया।

कैंप में डीपीएम (आयुष) डॉ. निशांत प्रिय, आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. राकेश कुमार पाल, आलोक त्रिपाठी, श्वेता पांडे और प्रवीण कुमार सहित अन्य आयुष विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने आयुष विभाग की इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे उपयोगी शिविर आयोजित करने की मांग की। आयुष विभाग अगला जागरूकता कैंप मंगलवार को पोटका, मुसाबनी और डुमरिया प्रखंडों के आदिम जनजातीय समूहों के बीच आयोजित करेगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Jamshedpur: DMFT की बैठक में विधायक और मुखियागण हुए शामिल, खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर जोर

Spread the love

Related Posts

Jadugora : आदिवासी बहुल गांव मेचुआ में “सरना कोड नहीं तो जनगणना नहीं” के लगे नारे,  पोटका बीडीओ अनिल मुंडा से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

जनगणना के 13 नंबर कॉलम में आदिवासियों के सरना कोड का कॉलम जोड़ने की मांग जादूगोड़ा: आगामी 30 जून से शुरू होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण से…

Spread the love

Bahragora : छत से गिरकर पांच वर्षीय बच्चे की मौत, शोक में डूबा परिवार

बहरागोड़ा :प्रखंड की कुमारडूबी पंचायत अंतर्गत निरंजनपुर गांव में बिजली गुल होने के कारण पैदा हुई उमस ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं, जहां रविवार की आधी रात…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time