जादूगोड़ा: डुमरिया प्रखंड के केंदुआ पंचायत क्षेत्र के रंगामटिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय और लांगो प्राथमिक विद्यालय में संथाली बच्चों के लिए विशेष ओलचिकी किताबों का वितरण किया गया। इस अवसर पर 350 बच्चों को उनकी मातृभाषा में पढ़ाई के अवसर दिए गए। बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने उत्साहपूर्वक किताबें ग्रहण की।
सामाजिक कार्यकर्ता सोमाय टुडू ने कहा कि अब बैंक और रेलवे जैसी परीक्षाओं में भी संथाली भाषा में अवसर उपलब्ध हैं। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में ओलचिकी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें अपनी मातृभाषा में प्रतियोगिता और परीक्षा में सफल होने का अवसर देना है। उन्होंने यह भी बताया कि स्कूलों की दीवारों में ओलचिकी का उपयोग होता है, लेकिन संथाली शिक्षक की कमी है, जिसे पूरा करने के लिए किताबें सीधे बच्चों को वितरित की जा रही हैं।
इस कार्यक्रम में ओलचिकी को बढ़ावा देने के लिए संथाली सिंगर सिमल टुडू ने सुरीला संगीत प्रस्तुत किया। उनके गीतों ने बच्चों में उत्साह और मातृभाषा के प्रति प्रेम जगाया।
इस मौके पर महेश्वर मुर्मू, दुर्गा हेंब्रम, छोटे सोरेन, धीरेन मार्डी, अर्जुनसिंह मेलगान, साहू हेंब्रम, दुर्गा हेंब्रम और वीर युवा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष वीर सिंह देवगन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


















































